फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च को मुख्यमंत्री के हल्के में भीख मांगें अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के हलके में भीख मांगकर प्रदर्शन करेंगे अध्यापक
विज्ञापन

अबोहर।
लंबे समय से रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्षरत पंजाब टेट पास 5178 अध्यापक यूनियन ब्लॉक अबोहर की बैठक मंगलवार को ब्लॉक प्रधान गौरव गगनेजा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई।
मंगलवार को हुई बैठक में 11 मार्च को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हलका पटियाला, शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी के हलका दीनानगर और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के हलका बठिंडा में परिवारों सहित शामिल होकर भीख मांगने, भूख हड़ताल करके झंडा मार्च करने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव गगनेजा ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए पूरे पंजाब को तीन जोन में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य 5178 अध्यापक शिक्षा विभाग की सारी शर्तें पूरी करने के बाद नवंबर 2014 में भर्ती किए गए थे। तीन साल काम करने के बाद नवंबर 2017 में विभाग की ओर से रेगुलर संबंधी केस मंगवाए गए लेकिन अब तक इन अध्यापकों को रेगुलर करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि 11 मार्च से पहले रेगुलर का नोटिफिकेशन जारी करते हुए अध्यापकों पर दर्ज किए गए झूठे पर्चे रद्द न किए गए तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। बैठक में मलकीत सिंह, अनुज कुमार, अकाशदीप, गोकल राम, सतपाल, सुनील शर्मा, सुनीता रानी, रमनदीप, स्मिता अंजु उपस्थित थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें