फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 35 कंपनियों में 400 नौजवानों की प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौजवानों को नौकरियों के लिए रोजगार मेले लगा रही सरकार : चौधरी
विज्ञापन

रोजगार मेले में 35 कंपनियों में 400 नौजवानों की प्लेसमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार प्रोग्राम के तहत रोजगार मेलों के जरिये इस साल दूसरे चरण में 50 हजार से अधिक नौजवानों को नौकरियों के मौके उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कड़ी के तहत सूबे के जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। एक हजार से अधिक बड़ी-बड़ी कंपनियों की ओर से बेरोजगार नौजवानों की प्लेसमेंट की जा रही है। वह शनिवार को पंजाब सरकार की ओर से घर-घर प्रोग्राम के तहत रयात बाहरा कैंपस में दूसरे चरण के राज्य स्तरीय रोजगार मेले को संबोधन कर रहे थीं। इस दौरान उनके साथ विधायक चब्बेवाल डॉ. राजकुमार, डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल, एसएसपी जे. एलांचेझियन और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से घर-घर प्रोग्राम के तहत अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरियां दिलवाने के लिए विशेष योजना पर काम किया जा रहा है। इस कड़ी के तहत सरकार सूबे में रोजगार मेले लगा रही है। उन्होंने कहा कि बीते साल पहले चरण में रोजगार मेलों में 27 हजार 500 से अधिक नौजवानों को नौकरियों के अवसर मुहैया कराए गए थे। 900 से अधिक कंपनियों में नौजवानों की प्लेेसमेंट की गई थी। उन्होंने कहा कि इस साल 50 हजार से अधिक नौजवानों को बड़ी-बड़ी कंपनियों की ओर से नौकरियां देने के लिए अवसर दिए जा रहे हैं। मेले में 35 कंपनियों की ओर से करीब 400 नौजवानों की प्लेसमेंट की गई।
विज्ञापन

अरुणा चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार प्री प्राइमरी स्कूलों में आधुनिक सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए विशेष तौर पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्री नर्सरी कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विधायक हलका चब्बेवाल डा. राज कुमार ने भी नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी कोर्स अपनाने और सख्त मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करने की अपील की। इस दौरान कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्रमोहन, संयुक्त मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप कोरा, जिला रोजगार अफसर जसवंत राय मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें