फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दो कारों की टक्कर में बर्तन व्यापारी की मौत, 4 महिलाओं समेत 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में दो कारों की टक्कर में बर्तन व्यापारी की मौत
विज्ञापन

4 महिलाओं समेत 6 घायल, एक अन्य हादसे में बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। कोटकपूरा बाइपास पर दो कारों की टक्कर में निहाल सिंह वाला में बर्तनों का कारोबार करते नौजवान की मौत हो गई। इस हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 व्यक्ति घायल हो गए। यहां बाइपास पर ही एक ओर अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
पुलिस मुताबिक अनिल शर्मा (32) निवासी निहाल सिंह वाला जो बलराम बर्तन स्टोर का मालिक था। अपने पारिवारिक सदस्यों समेत अपनी ऑल्टो कार में मोगा आ रहा था। यहां कोटकपूरा बाइपास पर उनकी कार की कोटकपूरा की तरफ से आ रही एग्जिलो गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में अनिल शर्मा की मौत हो गई। इस हादसे में घायलों को समाज सेवा सोसायटी की एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ओर प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ प्रमुख इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और एएसआई संतोख सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में अनिल शर्मा की मौत हो गई। जब कि उसकी कार में सवार विनीता शर्मा और मनदीप कौर और एग्जिलो गाड़ी चालक सुखदेव सिंह सुखा निवासी गांव वांदर जटाना और इस गाड़ी में सवार फकीर चंद ढींगरा, उसकी पत्नी सुनील रानी, बेटी मानसी गोयल सभी निवासी कोटकपूरा घायल हो गए। इस मौके घायल फकीर चंद ढींगरा ने बताया कि वह कोटकपूरा में लोहे का कारोबार करते हैं और परिवार समेत लुधियाना जा रहे थे। यहां कोटकपूरा बाइपास पर ही एक अन्य हादसे में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लाल बहादुर (60) निवासी प्रीत नगर,मोगा की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें