फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आजादी में पंजाबियों का सबसे ज्यादा योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर की विरासत बनेगी पर्यटन केंद्र: डीसी,
विज्ञापन

फिरोजपुर। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही लोकतंत्रिक गणराज्य की स्थापना हुई, संविधान ने देश के सभी नागरिकों को बराबर का अधिकार दिया, संविधान ने देशवासियों को मताधिकार का अहम अधिकार दिया, जिससे वह अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाकर भविष्य सुरक्षित कर सकते है। डीसी ने कहा कि शहीदों की धरती को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए जिले के सभी ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा, इसके लिए सरकार द्वारा 14 करोड़ की धनराशि मंजूर कर ली गई है। 69वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर उक्त बातें जिले के डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्य मेहमान झंडारोहण के बाद कही। उन्होंने कहा कि देश कि आजादी में पंजाबियों का सबसे ज्यादा योगदान है। इसके पहले वह हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव कि समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे, यहां पर समाधि स्थल पर पुष्पगुचृ्छ अर्पित करने के बाद शहीदों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण किया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में 31 दिसंबर 2017 को पाक गोलाबारी में जिले के गांव लोहगढ़ ठाकरां के शहीद हुए पंजाब रेजिमेंट के जवान जगसीर सिंह की शहादत पर परिवार को जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें