फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगा एयरपोर्ट, वोल्वों की बुकिंग हुई फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बंद रहेगा एयरपोर्ट, वोल्वों की बुकिंग फुल
विज्ञापन

- रनवे एक्सपेंशन के कारण नहीं होगा 32 फ्लाइट्स का संचालन
- यात्रियों को आज दिल्ली के लिए वोल्वो की टिकट मिलने में हो सकती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
रनवे एक्सपेंशन के कारण रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद रहेगा। इससे 32 फ्लाइट्स का संचालन बंद होने के बाद यात्रियों को वोल्वो की टिकट लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थिति यह है कि दिल्ली, गुरुग्राम की वोल्वो में सीटें बुक हो चुकी हैं। यात्रियों की परेशानी इसलिए और बढ़ सकती है, क्योंकि दोपहर 12 बजे दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी रविवार को बंद रहता है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण 31 मई तक प्रत्येक रविवार को फ्लाइट्स बंद रखने का फैसला लिया गया है। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में कोच तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन रविवार को इसका संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में आम तौर पर वोल्वो बस पर यात्रियों का भार अधिक पड़ता है। इस कारण यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर - 17 बस स्टैंड से चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के बारे में हरियाणा रोडवेज के बुकिंग ऑफिसर राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक सभी वोल्वो की टिकटें रविवार को बुक हो चुकीहैं। आर्डिनरी बस में यात्रियों को जगह मिलेगी। वहीं शाम को दिल्ली की टिकट बुक कराने गए पंकज सिंह ने बताया कि वोल्वो की टिकट नहीं मिली है। फ्लाइट्स बंद होने के कारण आर्डिनरी बस का सफर करना पडे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें