फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में छाए सर्वहितकारी स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो में छाए सर्वहितकारी स्कूल के विद्यार्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
विद्या भारती की ओर से वीरवार को सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल फाजिल्का में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अबोहर के रोशन लाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर की खो-खो टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके तहत अंडर 11 लड़कियों व लड़कों की टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 14 आयु वर्ग के लड़कों की टीम ने तीसरा व 14 आयु वर्ग लड़कियों की टीम ने चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रधान विनीत चोपड़ा, प्रबंधक धनपत सियाग, प्रिंसीपल किरण तिन्ना ने विद्यार्थियों तथा डीपी मनदीप को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसीपल तिन्ना ने कहा कि उनके स्कूल के छात्र शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ खेलों में हमेशां ही शानदार प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें