विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी
फिरोजपुर। थाना सदर जीरा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना सदर जीरा के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मनजीत कौर निवासी गांव मलसीयां कलां ने एसएसपी को शिकायत दे कर बताया कि उसने अपने बेटे को इटली भेजने के लिए बिक्रमजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और राज कौर निवासी गांव तरांवाली से संपर्क किया। जिसकी एवज में उक्त लोगों ने समय समय पर उससे साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि न तो आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।