फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 27 केंद्रों पर 1442 बुजुर्गों ने लगवाई कोविशील्ड

विज्ञापन
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्प‌ताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के आठवें दिन भी बुजुर्गों का उत्साह बरकरार रहा। मंगलवार को 2300 का लक्ष्य निर्धारित गया था, पर 60 वर्ष से ज्यादा के 1442 और 45-59 आयु वर्ग के 126 बीमार लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को टीकाकरण के लिए पंचकूला के सिविल अस्पताल में दो सेंटर बनाए गए थे। इन केंद्रों में सुबह आठ बजे से ही 60 वर्ष से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पंचकूला के जनरल अस्पताल में काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। पंचकूला की सीएमओ डा. जसजीत कौर ने बताया कि 60 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
टीकाकरण के लिए गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-19, यूएचसी सेक्टर-16, पॉलीक्लीनिक-26, एसडीएच कालका, सीएचसी रायपुररानी, सीएचसी नानकपुर, पीएचसी ओल्ड पंचकूला, पीएचसी सूरजपुर, पीएचसी मोरनी, सीआरपीसी पिंजौर, आईटीबीपी भानू, पीएचसी बरवाला, पीएचसी हंगोला, पीएचसी कोट, एमडीसी-4, गर्वनमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-21, एमएलए हास्टल, धवन अस्पताल, राफेल्स अस्पताल, पारस अस्पताल, राधा देवी अस्पताल, ओजस अस्पताल, मलिक अस्पताल, ईएमएम ईएनएन अस्पताल, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट में टीकाकरण किया गया। पंचकूला के 27 केंद्रों में टीकाकरण की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

कुल लगाए गए 2780 टीके
सोमवार को पंचकूला में कुल 2780 टीके लगाए गए। इसमें से 161 स्वास्थ्य कर्मचारियों, 1051 फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। 60 वर्ष से ज्यादा वालों को 1442 और 45-59 आयु वर्ग में 126 का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को 3500 लोगों को कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्करों को 1200 और बुजुर्गों को 2300 टीके लगाए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें