पंचकूला। सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ से छेड़छाड़ मामले में जनरल अस्पताल की सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी जांच कर रही है। अभी तक दो महिलाओं के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। सोमवार तक मामले में बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को कमेटी सीएमओं को रिपोर्ट सौपेंगी। इसके बाद रिपोर्ट पुलिस को भेजी जाएगी। जिसके आधार पर एसएमओ पर कार्रवाई होने की संभावना बनी हुई है।
वहीं, पुलिस की ओर से सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ से छेड़छाड़ मामले में सेक्सुअल हैरासमेंट की कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच में एसएमओ को बचाया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं, कमेटी की ओर से भी इसकी जांच की जा रही है। महिला आयोग की चेयरपर्सन के कहने के बाद पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है। महिला कर्मचारियों ने एसएमओ पर अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला कर्मियों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि एसएमओ का साथ अस्पताल की कमेटी मिली हुई है। सीएमओ जनरल अस्पताल सेक्टर-6 योगेश शर्मा ने बताया कि कमेटी की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मंगलवार को रिपोर्ट आएगी। इसके बाद रिपोर्ट को हम पुलिस को भेज देंगे। महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान विजय कंबोज ने बताया कि इस मामले की जांच को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलेे हैं। कार्रवाई का आश्वासन मिला है। महिला कर्मचारी के साथ न्याय होना चाहिए। अगर न्याय नहीं हुआ तो कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की जाएगी।