फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार की एक्टिवा ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीते 16 मई को अज्ञात चोर फौज में हवलदार मणिमारण के घर के बाहर खड़ी उनकी लाल रंग की एक्टिवा चोरी कर ले गए। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। मणिमारण को चोरी का पता उस समय लगा, जब शाम करीब 4 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए अपने सेक्टर-दो के मकान नंबर 1065 से बाहर निकले तो उन्होंने अपनी एक्टिवा नंबर टीएन58एपी-4918 को गायब पाया। उन्होंने अपने स्तर पर की खोजबीन में एक्टिवा का कुछ पता नहीं लगने पर मणिमारण ने सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि बीते 16 मई की दोपहर करीब ढाई बजे ड्यूटी से घर पहुंचे थे। एक्टिवा को बाहर खड़ी कर वह घर के अंदर चले गए थे। लेकिन शाम करीब चार बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले तो एक्टिवा गायब थी। शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने 17 मई को अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर एक्टिवा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें