फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के साथ मिलेगा स्वच्छ परिवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेका खुलने के विरोध में उतरे सेक्टर-38 के लोग
विज्ञापन

आबादी और रिहायशी इलाके के पास ठेका खुलने से लोगों को हो रही परेशानी
एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ने लोगों की मांग पर विचार करने की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में ठेके के निर्माण के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। एरिया पार्षद अरुण सूद के साथ इलाके के लोगों ने एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जितेंद्र यादव से मिलकर ठेका अन्य कहीं खोलने की मांग। कमिश्नर ने लोगों की मांग पर विचार करने की बात कही।
विज्ञापन

शहर में सरकारी ठेका खोलने को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रामदरबार में ठेका खुलने का विरोध होने के बाद सोमवार को डड्डूमाजरा में ठेका खुलने के विरोध में स्थानीय लोग आ गए। इस मामले में सूद ने कहा कि उन्होंने डड्डूमाजरा में यह ठेका दो जगहों पर खोलने का सुझाव दिया है। ठेके के लिए यही जगह अलाट है। स्थानीय लोगों ने उन्हें शिकायत दी थी। इसके बाद ही निगम और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों को बुलाकर यह साफ कर दिया था कि एक तो यह जमीन निगम की है, दूसरा डड्डूूमाजरा का ठेका सेक्टर-38वेस्ट में नहीं खुल सकता है। इसके अलावा लोगों के घर पास होने के चलते यहां ठेका वैसे भी खोलना सही नहीं होगा। रिहायशी इलाका भी यहां से कुछ ही मीटर पर है। आबादी के पास ठेका खुलने से यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी दूभर हो जाएगी। इस शराब के ठेके से हमारे सेक्टर का न केवल माहौल खराब होगा। बल्कि अपराध दर भी बढ़ेगी। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिन जगहों का सुझाव दिया है, उनकी स्टडी करेंगे। उसके बाद ही इस बारे में कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें