फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किराएदारों में पहले हुआ झगड़ा, फिर मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किराएदारों में झगड़ा, फिर मकान में लगी आग
विज्ञापन

-एक के सिर के बाल जले, भाग कर नीचे उतरा
-पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-27 में एक साथ रहने वाले दो युवकों के बीच पहले झगड़ा हुआ और फिर अचानक मकान में आग लग गई। मंगलवार को दोपहर 12 बजे घर की खिड़कियों और दरवाजों से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग बाहर निकले। इसी बीच जलते बालों के साथ एक युवक सीढ़ियों से दौड़कर नीचे उतरा। उसे देख लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। चंद ही मिनटों में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने झुलसे युवक को सेक्टर-32 जीएमसीएच अस्पताल भर्ती कराया।
झुलसे युवक की पहचान सेक्टर-19 में फड़ी लगाने वाले अविनाश उर्फबंटू के रूप में हुई है। दमकल विभाग के कर्मचारी करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा सके। पुलिस जांच में सामने आया कि पहली मंजिल पर एक कमरा और रसोई बनी थी। यहां सेक्टर-19 के बाजार में फड़ी लगाने वाले अविनाश और भागीरथ एक साथ किराए पर रहते हैं। उनके बीच किसी बात को लेकर पहले झगड़ा हुआ था और फिर मकान में आग लगी। आगजनी से मकान की पहली मंजिल को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस सहित दमकल विभाग की टीम ने भी मौके की बारीकी से जांच की। आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि अविनाश और भागीरथ के बयान दर्ज किए जाने हैं, ताकि पता लग सके कि उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था और आग लगने के क्या कारण रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें