फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kabja

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे रोकना सरपंच को पड़ा भारी, 2 दर्जन लोगों ने किया हमला
विज्ञापन

तरनतारन। ठट्ठी खारा गांव में अवैध कब्जा रोकना सरपंच सुरिंद्र सिंह गांधी को उस समय भारी पड़ गया जब 2 दर्जन के करीब लोगों ने सरपंच और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। सरपंच सुरिंद्र सिंह गांधी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, सरपंच सुरिंद्र सिंह गांधी ने गांव में हो रहे अवैध कब्जे को रोकने लिए आवाज उठाई थी। उसने पंचायत की ओर से ब्लॉक अधिकारी को शिकायत भेजी। जिसके बाद ब्लाक अधिकारी ने थाना सिटी के प्रभारी को अवैध कब्जा हटाने लिए आदेश जारी किए, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरपंच सुरिंद्र सिंह गांधी को शिकायत करने का सबक सिखाने लिए 2 दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सरपंच सुरिंद्र सिंह गांधी के जहां दांत टूट गए और वह घायल हो गया, वहीं उसके साथी भी मामूली घायल हो गए। इस संबंधी एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही थाना दोबुर्जी के इंचार्ज ए.एस.आई. सतपाल सिंह को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फोटो-13तरनतारन03- अस्पताल में उपचाराधीन घायल सरपंच सुरिंद्र सिंह गांधी। (छाया : विकास मरवाहा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें