बरनाला। बरनाला लुधियाना रोड पर एक व्यक्ति की सडक हादसे में मौत हो गई, जोकि अपने बेटे की शादी के कार्ड वितरित करते जा रहा था। घटना की जानकारी अनुसार लाल सिंह पुत्र चेतन सिंह निवासी गांव फरवाही के बेटे की शादी थी, शादी की पूरी तैयारियां चल रही थी और शादी की तकरीबन सभी तैयारियां मुकंमल हो गई और घर में खुशी का माहौल था। जिस लडके की शादी थी उसका बाप सोमवार को अपने बाइक पर खुशी खुशी अपने रिश्तेदारों को अपने बेटे की शादी के कार्ड वितरित करने जा रा था कि स्थानीय बरनाला लधियाना मुख्यमार्ग पर मालवा काटन स्पिनिंग मिल के नजीदकी धुंध में कोई अज्ञात वाहन लाल सिंह को टक्कर मार गया। जिसे गंभीर जख्मी हालत में लोगों ने स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया । जहां लाल सिंह की मौत हो गई। लाल सिंह की मौत की सूचना मिलते ही घर में चल रहा खुशी का माहौल गमी में बदल गया। पुलिस ने लाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर 174 धारा तहत कार्रवाई कर स्थानीय सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।