फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर में 1.40 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन तीनों मंदिरों में नौवें दिन आया 32 लाख 80 हजार 907 रुपये का चढ़ावा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के नौवें दिन 1.40 लाख भक्तों ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। सुबह नवमी का पर्व होने पर सुबह से ही भीड़ लग गई। मंदिर में लोगों ने लंबी कतार में लगकर माता के दर्शन किए। मंदिर में सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। वहीं पुलिस टीम की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की गई।
विज्ञापन

बुधवार को श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 32 लाख 80 हजार 907 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में लगभग 1 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 28 लाख 52 हजार 318 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 4 लाख 12 हजार 39 रुपये और चंडी माता मंदिर में 98,710 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 2 नग और चांदी के 71 नग और श्री काली माता मंदिर कालका में चांदी के 46 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें