फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में संवेदनशील बूथों की संख्या पहुंची 200

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अबकी बार 200 संवेदनशील बूथ
विज्ञापन


सर्वे के बाद 125 से 200 पहुंची संवेदनशील बूथों की संख्या

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 में संवेदनशील बूथों की सुरक्षा को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने खाका तैयार किया। चंडीगढ़ में कुल 597 बूथों के सर्वे के बाद 200 संवेदनशील बूथ चिह्नित हुए हैं। इन पर पैरामिलिट्री व पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे पूर्व शहर के करीब 125 बूथ संवेदनशील रहे हैं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बूथों के सर्वे का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। कुल 597 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। अर्जुन ने बताया कि चंडीगढ़ में पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए इतने अधिक संख्या में संवेदनशील बूथ मिले हैं।
विज्ञापन

ऐसे हुआ सर्वे का काम
एडिशनल चीफ इलेक्शन ऑफिसर कम डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर अफसरों की टीम बनाकर बूथों के सर्वे का काम कराया गया है। सर्वे का काम जनवरी माह में ही पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था
दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक लाने और ले जाने के लिए वाहन की सुविधा दी जाएगी। ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं आए। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें