फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंथ मानने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कैंथ को मनाने घर पहुंचे डिप्टी मेयर, नहीं बनी बात
सबहेड
भाजपा की तमाम कोशिशों को लग रहा झटका, आज पार्टी कार्यालय में होगी बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा की स्थानीय इकाई बागी पार्षद सतीश कैंथ को मनाने पर जुटी है। बुधवार को डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल कैंथ को मनाने उनके घर पहुंचे लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कैंथ मानने को तैयार नहीं हुए। इस मौके पर विनोद अग्रवाल के मीडिया सलाहकार जसपाल सिंह भी मौजूद रहे।
कैंथ के घर दोपहर में पहुंचे नेताओं ने कैंथ से कहा कि उनकी वाजिब मांगे मानी जाएंगी, लेकिन कैंथ का कहना है कि उन्हें ही प्रत्याशी बनाया जाए। उनका कहना है कि एक जाति पर फोकस करना ठीक नहीं है। शहर में कई बिरादरी के लोग रहते हैं। जातिवाद की राजनीति को शहर के लोग और पार्षद बर्दाश्त नहीं करेंगे। विनोद अग्रवाल और जसपाल सिंह ने काफी देर तक कैंथ को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नाम वापस लेने को तैयार नहीं हुए। बताया जाता है कि कैंथ को वीरवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है। कैंथ से मिलने गये विनोद अग्रवाल का कहना का मीटिंग सकारात्मक रही है। उनसे कल पार्टी की होने वाली एक आवश्यक बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। वहीं, बागी कैंथ ने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी भेजी है। पत्र के साथ उन्होंने स्थानीय समाचार पत्रों में छपी खबरों की कटिंग को भी भेजा है। सतीश कैंथ ने राजेश कालिया के बारे में भी पत्र में विस्तार से लिखा है। फिलहाल तमाम कोशिशों के बाद भी कैंथ अभी तक मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागी सतीश कैंथ कहना है कि पार्टी के नेताओं को उन्होंने अपनी मंशा बता दी है। पार्टी अगर उन्हें मेयर प्रत्याशी बनाती है तभी वह वापसी करेंगे। राजेश कालिया को प्रत्याशी बनाने का निर्णय सही नहीं है। इसी वजह से मैंने ऐसा किया अब मैं पीछे हटने वाला नहीं। मेरे पास जीत के लिए पयार्प्त संख्या बल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें