फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 और 20 जनवरी को शहर में फ्री ज्योतिष कैंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
19 और 20 जनवरी को शहर में लगेगा फ्री ज्योतिष कैंप
विज्ञापन

मनसा देवी भंडारा परिसर में होगा आयोजन
पूरे भारत से 100 के करीब एक्सपर्ट बताएंगे भविष्य
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की ओर से श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क दो दिवसीय ज्योतिष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का आयोजन भंडारा परिसर में 19 और 20 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कैंप के दूसरे दिन देश के अलग-अलग प्रांतों से आए 100 से अधिक ज्योतिष अचार्यो को पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसमें ट्राइसिटी सहित आसपास के राज्यों से आए लोग अपनी जन्म कुंडली, जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान बताकर ज्योतिष की वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड रीडर, अंक गणित, स्प्रिच्युअल डीलर, रैकी, वास्तु नाडी, लाल किताब द्वारा अपनी समस्याओं के प्रति जानकारी हासिल कर सकते हैं। पंडित रोहित ने बताया कि ज्योतिष के माध्यम से ही जीवन में घट रही या निकट भविष्य में होने वाली विभिन्न कष्टकारी विपत्तियों को भी टाला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें