फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन में शुरू होगी कड़ाके वाली ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कर लें तैयारी, अगले दो दिन में शुरू हो जाएगी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन

सबहेड
पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश की संभावना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। जम्मू-कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। सोमवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद बुधवार से तापमान में कमी आएगी और फिर धुंध देखने को मिल सकती है। बुधवार के बाद रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना है। इससे चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू होने के पूरे आसार हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था जबकि सोमवार को तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बादलों के आने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार के मुकाबले रविवार को करीब एक डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रिकार्ड हुआ है। रविवार न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद बादल छा गए। इससे शहरवासियों ने ठंड महसूस की हालांकि दिसंबर के दस दिन बीत गए लेकिन अब भी कड़ाके वाली ठंड का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, इसकी पीछे प्रमुख वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का न आना था। बीते नवंबर के महीने में दो बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए, लेकिन उसका ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिला। इस वजह से ठंडक नहीं आई। लेकिन इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ठंड शुरू हो जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री और रात का तापमान सात से दस डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें