फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ रुपये में बनेगा देश का दूसरा स्पोर्टस इंजरी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के ध्यानार्थ......
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बनेगा देश का दूसरा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर
या
32 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर

-चंडीगढ़ में बनेगा बनने वाले स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
-पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के लगभग दो लाख खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
देश का दूसरा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर 32 करोड़ से चंडीगढ़ में बनेगा। इसके लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने एस्टीमेट व नक्शा फाइनल कर दिया है। ग्राउंड लेवल पर बाउंडरी वॉल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यूटी प्रशासन ने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के लिए 1.4 एकड़ जमीन अलॉट की है। सांसद किरण खेर जल्द ही शिलान्यास करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर 200 बेड का होगा। यह सेक्टर-32 स्थित हनुमान मंदिर के साथ खाली पड़ी जमीन पर बनेगा।
स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की पांच स्टोरी बिल्डिंग के लिए मिनिस्ट्री से अलग से बजट मांगा गया है। प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने बिल्ंिडग के नक्शे से लेकर बजट तक की रूपरेखा तैयार की है। स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में नई तकनीकी मशीनें और उपकरणों पर अलग से 10 से 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन और मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ फंडिंग करेगा।
विज्ञापन


सीटी स्कैन से एमआरआई तक होगा
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा। यहां सीटी स्कैन से लेकर एमआरआई तक की सुविधा उपलब्ध होगी ताकि सभी छोटी-बड़ी इंजरी का इलाज हो सके।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के लगभग दो लाख से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। अभी खेल के दौरान गंभीर चोट लगने पर नई दिल्ली के सफदरजंग स्थित स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में जाना पड़ता है। यहां स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर बनने पर अब उन्हें दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य मिलेंगी।
-सीबी ओझा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें