फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डोरा के बाहर बने मकानों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल डोरे के बाहर बने मकानों पर एस्टेट आफिस करेगा कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
डीसी अजीत बालाजी जोशी ने लाल डोरे के बाहर बने अवैध मकानों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सरकारी जमीन या लाल डोरे के बाहर बने मकानों पर एस्टेट आफिस जुलाई में ड्राइव चलाएगा। धनास, मनीमाजरा और कैंबवाला में लाल डोरे व एग्रीकल्चर लैंड पर हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने लोगों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द अवैध कब्जे व निर्माण हटाने को कहा है। वहीं, लाल डोरे के बाहर और एग्रीकल्चर लैंड पर हो रहे निर्माण कार्यों को रोकने के लिए कहा है। वहीं एस्टेट आफिस ने भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एलएओ), तहसीलदार और सभी गांव के पटवारी को लाल डोरे के बाहर या एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध निर्माण और कब्जे को लेकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

यहां सबसे ज्यादा अवैध निर्माण
लाल डोरे के बाहर सबसे ज्यादा अवैध निर्माण मनीमाजरा, दरिया, रायपुर खुर्द, धनास और कैंबवाला में हैं। जहां लाल डोरे के बाहर व एग्रीकल्चर लैंड पर हजारों मकान तैयार किए गए हैं। मनीमाजरा में लाल डोरे के बाहर व एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध रूप से करीब 318 मकान बने हुए हैं। इसी तरह दरिया में 320, रायपुर खुर्द में 220, धनास में 500 और कैंबवाला में 350 अवैध निर्माण हैं।
विज्ञापन


-जुलाई में धनास, मनीमाजरा और कैंबवाला में चलेगी ड्राइव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें