फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी के युवकों ने कब्बडी में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा कालोनी के कबड्डी खिलाड़ियों ने किया चंडीगढ़ का नाम रोशन
विज्ञापन

- खेलो इंडिया में कबड्डी में चंडीगढ़ ने जीता गोल्ड मेडल
- चंडीगढ़ की टीम में इंदिरा कालोनी के राजकुमार, ललित व साहिल शामिल
मनीमाजरा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चंडीगढ़ अंडर-21 टीम ने अंतिम मिनट तक चले रोमांचक मैच में टाइटल जीतकर साबित कर दिया कि कबड्डी में देश की वह बेस्ट टीम है। इस टीम में तीन खिलाड़ी मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी के हैं जिन्होंने जीत में अहम रोल निभाया।
विज्ञापन

फाइनल मैज में फुल टाइम तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 36-36 से बराबर रहा। एक्स्ट्रा टाइम का चंडीगढ़ टीम ने बखूबी फायदा उठाया और 41-40 से जीत दर्ज की। प्रो-कबड्डी लीग का यह पहला मुकाबला रहा जो एक्सट्रा टाइम तक चला। चंडीगढ़ टीम में खेल रहे लड़के सीनियर में राजकुमार, ललित, साहिल, अंकुश, अजय, संजीत और सचिन के बेहतरीन खेल ने इस मुकाम तक पहुंचाया। इसमें इंदिरा कालोनी से तीन लड़के राजकुमार, ललित व साहिल भी शामिल थे। समस्या-समाधान टीम, चंडीगढ़ के मनोज शुक्ला ने बताया कि ललित व राजकुमार समस्या-समाधान टीम के सदस्य भी हैं। टीम ने इनके लिए अस्थायी तौर पर कबड्डी का ग्राउंड भी तैयार करवाने में मदद की। साथ ही बताया चंडीगढ़ में युवाओं को खेल में संपूर्ण साधन नहीं मिल पा रहे हैं, क्योंकि मनीमाजरा में लगभग 35 लड़के व लड़कियां कबड्डी की खिलाड़ी हैं। इसमें कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकेहैं, लेकिन प्रशासन और सरकार ने इनको कबड्डी का ग्राउंड मुहैया नहीं करवाया और न ही प्रैक्टिस के लिए कोई कोच दिया। गोल्ड मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों ने मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थायी कबड्डी ग्राउंड, प्रेक्टिस के लिए कबड्डी मैट और स्थायी कोच की मांग की। वहीं बच्चों ने बताया कि अध्यापक करनैल सिंह भी समय-समय पर कबड्डी खिलाड़ियों की मदद करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें