फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस खारिज करने की प्रकिय्रा हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं जमा हुई किस्त, एमओयू खारिज करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

आर्य इंफ्रा कंपनी ने 3.69 करोड़ जमा कराने के लिए नगर निगम से समय मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पेड पार्किंग चलाने वाली आर्य इंफ्रा कंपनी की ओर से 3.69 करोड़ की राशि जमा न करवाने पर नगर निगम ने एमओयू खारिज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने और राशि जमा करवाने के लिए कहा था।
आर्य इंफ्रा कंपनी ने शुक्रवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर से राशि जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। हालांकि, नगर निगम ने एक सप्ताह का समय देने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक कंपनी की ओर से राशि जमा नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 29 जून को सदन की बैठक में कमिश्नर ने साफ कर दिया था कानूनी तौर पर वह एमओयू के दायरे में रहते हुए कंपनी का ठेका खारिज नहीं कर सकते हैं। बता दें कि आर्य इंफ्रा को 19 जून तक पांचवीं किस्त जमा करवानी थी, लेकिन इसके बाद जो 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है, उसकी मियाद 3 जुलाई को खत्म हो गई है। मालूम हो कि पिछली किस्त भी आर्य इंफ्रा कंपनी से देरी से जमा करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें