फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बच्चे हादसे में हो गए घायल, लोग बनाते रहे वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मां और बच्चे हो गए घायल, लोग बनाते रहे वीडियो
विज्ञापन

बलौंगी एरिया में शुक्रवार का है मामला, गुरुद्वारे जा रहे एक सज्जन ने महिला व बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
महिला की हालत ज्यादा खराब होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी थाना एरिया में स्कूटर पर बच्चों समेत जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क किनारे कीचड़ में गिर गई। जबकि उसके बच्चे भी घायल हो गए। इस दौरान मां की हालत को देखकर बच्चे रोने लगे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान एक कार चालक वहां रुका और अपने परिवार को नीचे उतारकर महिला व बच्चों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। उस कार चालक ने ही महिला के मोबाइल से उसके पति को फोन पर सूचना भी दी। सूचना मिलने पर पति अस्पताल पहुंच गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल महिला का नाम नीतू बताया जा रहा है, वह टीडीआई सिटी की रहने वाली है।
विज्ञापन

महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले राहगीर कार चालक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना जा रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क किनारे लोग खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। कार रोक कर देखा तो एक महिला बेहोश पड़ी थी और उसके पास बैठे बच्चे रो रहे थे। उन्होंने अपने परिवार को नीचे उतार कर उन्हें पैदल गुरुद्वारा साहिब जाने को कहा और महिला व बच्चे को कार से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में महिला का पति विजय भी पहुंच गया, जो पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ ले गया है। संपर्क करने पर बलौंगी थाने के एसएचओ नवीनपाल सिंह लहल ने कहा कि फिलहाल उनके थाने में हादसे संबंधी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें