फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एथलेटिक मीट में 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं, 100 मीटर दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में टीडीएल क्रिकेट नर्सरी की ओर से वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चार आयु वर्गों के 121 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा और फिटनेस का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हुई। अंडर-12 में आकृष धमीजा प्रथम और अमन डोरा द्वितीय रहे। अंडर-14 में आरुष गुप्ता प्रथम और गुरलीन कौर द्वितीय रहीं। अंडर-16 में लवकुश ने पहला और हरमनदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मानन शर्मा प्रथम और मृदुल मेहता दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में भी दिखाया दम
प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ कराई गई। अंडर-12 में पार्थ नैन, अंडर-14 में कनिष्का, अंडर-16 में आकाश और 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आर्यन ढींगरा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


महापौर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन समारोह में पंचकूला के महापौर शाम लाल बंसल और शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ क्रिकेटर वरिंदर चोपड़ा और चंडीगढ़ के क्रिकेटर अमित पराशर ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अपने खेल अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें