फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडिंग जोन मामला- प्रशसक लें एक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
(सर कैलाश चंद जैन की फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


वेंडिंग जोन मामले में प्रशासक दें दखल : कैलाश चंद जैन
केंद्रीय गृहमंत्री सलाहकार समिति के सदस्य व व्यापारी ने प्रशासक को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिन प्रतिदिन शहर में वेंडिंग जोन का मामला गंभीर होता जा रहा है। जहां दुकानदार मार्केट में वेंडर्स को बैठाए जाने का विरोध कर रहे हैं वहीं वेंडर भी नगर निगम की पॉलिसी से संतुष्ट नहीं हैं और वे निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री सलाहकार समिति के सदस्य व व्यापारी नेता कैलाश चंद जैन ने इस मामले में प्रशासक को दखल देने व मामले को सुलझाने की अपील करते हुए उन्हें एक पत्र लिखा है। उन्होंने प्रशासक से इस मामले में तुरंत एक्शन लेकर सर्वदलीय बैठक अथवा सभी पक्षों की बैठक करके फैसला लेने की मांग की है। जैन का कहना है कि मार्केट में वेंडर्स को बैठाना जहां दुकानदारों व मार्केट में आने वाले ग्राहकों के लिए सिर दर्द बन रहा है वहीं वेंडर भी अपनी रोजी-रोटी खो जाने के डर से संघर्ष पर उतारू हैं। ऐसे में प्रशासक को चाहिए के वे दोनों पक्षों के हितों का ख्याल रखते हुए कोई ऐसी योजना बनाएं, जिससे सभी पक्ष खुश हों। इसके लिए चंडीगढ़ में वेंडर्स के लिए डे-मार्केट का प्रावधान किया जाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश जैन का कहना है कि अपनी मंडी की तर्ज पर अलग-अलग जगह डे-मार्केट लगाई जाए जो अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह पर लगाई जा सकती है। ऐसी डे-मार्केट एक दिन में दो या तीन जगह पर भी आवश्यकता अनुसार लगाई जा सकती हैं। ये मार्केट व्यवसायिक अथवा रिहायशी इलाके से दूर हों और वहां पर वेंडर्स को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। वहां सुरक्षा के उचित इंतजाम भी हों। इससे वेंडर्स की रोजी-रोटी भी चलती रहेगी और किसी को तकलीफ भी नहीं होगी। किसी प्रकार के अवैध कब्जे का डर भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें