चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्रैल 2022 से अब तक 1111 मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 2868 गैंगस्टर और उनके गुर्गों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2273 हथियार और 656 वाहन बरामद किए गए हैं।
एजीटीएफ के डीआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 को भी अच्छी सफलता मिल रही है। इस हेल्पलाइन पर मिली सूचनाओं के आधार पर अब तक 63 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 21 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया कि लोग इस हेल्पलाइन के जरिये किसी भी संदिग्ध गतिविधि, गैंगस्टर या अपराधी की जानकारी दे सकते हैं और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।