फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 10वीं और 12वीं के टॉपर डीसी और एसएसपी के साथ बिताएंगे समय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में 10वीं और 12वीं के टॉपर अपने जिले के डीसी और एसएसपी के साथ समय बिताएंगे। जिसके लिए राज्य सरकार ने एक दिन डीसी, एसएसपी के संग पहल की शुरुआत की है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इस पहल उद्देश्य विद्यार्थियों को बड़े सपने साकार करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें नेतृत्व करने के समक्ष बनाया लक्ष्य है। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक प्रशासनिक कार्य प्रणाली, अनुशासन और जन सेवा के लिए प्रेरित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बैंस ने बताया कि हर जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के 3-3 (कुल 6) टॉपर्स अपने ज़िले के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी से मुलाकात करेंगे। विद्यार्थियों के भीतर कुछ कर दिखाने और अपने लक्ष्य प्राप्ति की चिंगारी जलाने के लिए वह नई पहल शुरू कर रहे हैं। इससे वे प्रशासनिक कामकाज, लोक सेवा और समाज को नया स्वरूप देने में नेतृत्व की भूमिका के महत्व को समझेंगे। बैंस ने कहा कि हम अपने छात्रों को अनुभवी अधिकारियों से सीखने का एक मंच प्रदान कर रहे हैं, जो उन्हें जन सेवा में अपना करियर तलाशने के लिए प्रोत्साहित करेगा और जिम्मेदारी और नागरिक सहभागिता की भावना जागृत करने के साथ-साथ बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कौशल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस प्रोग्राम के तहत कई प्रकार की गतिविधियां शामिल होंगी। जिसमें शिकायत निवारण सत्र, साइबर सेल संचालन, योजनाबद्ध बैठकें, विकास परियोजनाओं के लिए फील्ड विज़िट और वास्तविक प्रशासनिक व पुलिसिंग गतिविधियों से सीख लेना शामिल होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंत में, छात्रों को भागीदारी का प्रमाण पत्र देने के साथ सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें