फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन तोड़ने के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी रोड नाडा साहब के समीप ग्रीन वैली कैफे से रंजिशन दो गुटों के बीच झगड़े और सेक्टर-3 व सेक्टर-20 में उनके एक-दूसरे के वाहन तोड़ने के मामले में पुलिस ने फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि दोनों पक्षों के खिलाफ सेक्टर-5 के पुलिस थाने में क्रास एफआईआर दर्ज हैं। साथ ही एक पक्ष के शिकायतकर्ता चंदन ढींगरा की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाने में भी चार आरोपियों पर केस दर्ज है। हैरत की बात यह है कि दूसरे पक्ष से शिकायतकर्ता पंकज सेक्टर-5 थाना पुलिस को उनके रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात के समय कैद आरोपियों की फुटेज भी दे चुके हैं। फुटेज में हमलावर उनके रेस्टोरेंट की तरफ एकसाथ आते नजर आए हैं। फिर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को हिलाया। वारदात के समय कुछ हमलावरों ने चेहरे रूमाल से ढके थे। लेकिन बीती 15 मई की देर रात हुई वारदात के बाद से दोनों पुलिस थानों के पुलिसकर्मी अब तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। पुलिस मामले में जांच का हवाला देने में जुटी है। आरोपियों में एक पक्ष से सेक्टर-10 निवासी पंकज, भाटी विराज, अमित और करनैल सिंह हैं। जबकि दूसरे पक्ष से सेक्टर-10 निवासी चंदन ढींगडा समेत मनजोत, लक्की, माधव, चिराग, गितेश भाटिया, सौरव मेहता और मनील मोंगिया समेत अन्य हैं। सेक्टर-5 और चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में क्रास केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने दी गोलियां चलाने की शिकायत
चंदन ने अपनी शिकायत में उसकी गाड़ी पर सेक्टर-3 पीर बाबा के पास एक फायर और फिर सेक्टर-20 के पुल पर दूसरे फायर से कार का शीशा टूटना बताया। जबकि पंकज ने चंदन व अन्यों पर उसके सेक्टर-3 दफ्तर अरेबियन रेस्टोरेंट पर तोड़फोड़ समेत फायरिंग की शिकायत दी है। पुलिस अभी जांच में ही जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें