फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ विकास एक दुकान पर काम करता था लेकिन विगत कुछ दिनों से काम छोड़ कर घर पर ही रह रहा था। आरोपी विकास उस पर गलत निगाह रखता था। जिसे लेकर पीड़िता और उसके घरवालों ने आरोपी को समझाया भी था। पीड़िता ने बताया कि विगत 15 मई को जब उसका पति और घर के अन्य सदस्य अपने-अपने ऑफिस और काम पर चले गए तो दोपहर करीब एक बजे जब वह किचन में खाना बना रही थी तो कमरे में सो रहा आरोपी जेठ विकास अचानक कमरे से निकल कर किचन में आ गया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी उसका हाथ पकड़ कर कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह आरोपी को धक्का मारा और कमरे से भाग कर घर के बाहर आकर बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी जेठ भी कमरे से निकल कर घर के बाहर आ गया और उसको धमकी देते हुए कहा कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे और उसके बेटे को जान से मार देगा। इतना कह कर आरोपी मौके से चला गया। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद जब उसके सास और ससुर जो कि अपने काम से सेक्टर-6 पंचकूला गए हुए थे वापिस आ गए और उन्होंने पीड़िता के पति को घर बुलाकर सारी बात बताई। पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ पहले भी उसे गालियां देता था जिसकी पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़िता ने पुलिस को गुहार लगाते हुए कहा कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है और उसे आशंका है कि उसका जेठ दोबारा उसके साथ ऐसी हरकत कर सकता है। इसलिए आरोपी जेठ विकास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें