फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस टिकट के लिए एक और दावेदार ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


कांग्रेस से अब सविता सिसोदिया ने ठोका दावा
चंडीगढ़ लोक सभा सीट से लड़ने वालों की संख्या हुई चार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को दिया टिकट के लिए आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेसी की ओर से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को एडवोकेट और पंजाब महिला प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सविता सिसोदिया ने भी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर दिया है। सविता ने चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखित में आवेदन भी किया है और कहा है कि कांग्रेस की तरफ से वह महिला कैटेगरी के तहत प्रबल दावेदार हैं। इसी के साथ शहर की एकमात्र लोकसभा सीट से अब कांग्रेस के दावेदारों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले पवन बंसल, नवजोत कौर और मनीष तिवारी अपना दावा पेश कर ही चुके हैं। अब कांग्रेस में राजनीतिक घटनाक्रम रोचक होता जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस में लोकतंत्र-कोई भी कर सकता है आवेदन
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि कांग्रेस लोकतंत्र को मजबूती देने वाली पार्टी है। यहां कोई भी टिकट के लिए आवेदन कर सकता है। हमारे पास जो भी आवेदन आ रहे हैं, हम हाईकमान को भेज रहे हैं। जो वहां से फाइनल होगा, पार्टी जीजान से उसे जिताने के लिए जुटेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें