फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्ट्रोनॉट के अकेलेपन पर कार्मल के स्टूडेंट कर रहे रिसर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्ट्रोनॉट के अकेलेपन पर कार्मल के स्टूडेंट कर रहे रिसर्च
विज्ञापन

- 10 स्टूडेंट कर रहे अंतरिक्ष यात्रियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं पर शोध
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल के 10 छात्र अंतरिक्ष यात्रियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं पर शोध कर रहे हैं। साथ ही इसका समाधान क्या है, यह पता लगाने की भी इन स्टूडेंट्स द्वारा कोशिश की जा रही है। मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स को काफी लंबा समय स्पेस में बिताना होता है, तब वह काफी समय अकेले रहते हैं और एकांतवास का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कंफाइनमेंट और एकांतवास प्रोजेक्ट के तहत अपने अध्ययन में स्टूडेंट ने अनुमान लगाया कि सभी मौजूदा समाधान पृथ्वी पर मौजूद स्थितियों को दोहराने की कोशिश करते हैं और अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे समाधान ढूंढना मुश्किल और महंगा है। ऐसे में कंफाइनमेंट और एकांतवास से लड़ने के लिए सबसे अच्छा आंतरिक संसाधन होगा जोकि इंसान के भीतर की प्रतिभा है। ऐसे में स्टूडेंट्स की रिसर्च यह कहती है कि म्यूजिक और राइटिंग के स्किल्स का इस्तेमाल कर वह अकेलेपन में आने वाली समस्याओं से निपट सकते हैं। वहीं अब स्टूडेंट्स फरीदाबाद में शनिवार और रविवार को होने वाले फर्स्ट लेगो लीक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें