ऑक्शन की जल्द फाइनल होगी तिथि
शहर में होनी है रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल साइट की ऑक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में खाली पड़ी रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल साइट की ऑक्शन की जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को डीसी मनदीप सिंह बराड़ और असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर आरके पोपली के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में ई-ऑक्शन की तारीख को लेकर चर्चा भी हुई। इसके साथ ही किस प्रकार से यह ऑक्शन किया जाए, इस पर भी विचार हुआ। बता दें कि यूटी प्रशासन की ओर से ऑक्शन कराए जाने की मंजूरी मिल गई है। प्रशासन करीब 10 साल बाद अपनी प्रॉपर्टी की ऑक्शन करने जा रहा है। इससे पहले साल 2009 में ऑक्शन हुई थी। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि ई-ऑक्शन को लेकर चर्चा की गई है। तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
डीसी मनदीप बराड़ ने बताया कि 10 रेजिडेंशियल, 13 कॉमर्शियल और एक इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज की ऑक्शन होनी है। प्रशासन इनकी ई-ऑक्शन करेगा। प्रशासन ने प्रॉपर्टी को लेकर रिजर्व प्राइज लिस्ट भी जारी की है। रेजिडेंशियल साइट्स में सबसे सस्ती प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज 89.26 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज 7.53 करोड़ रुपये है। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में सबसे सस्ती प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज 33 लाख रुपये और सबसे महंगी प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज 13.87 करोड़ रुपये रखा गया है। इससे पहले प्रशासन ने 2009 में अपनी प्रॉपर्टी की ऑक्शन की थी। उस दौरान विभाग ने 45 प्रॉपर्टी की ऑक्शन की गई थी।