फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 गांवों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण, कालका, रायपुररानी, मोरनी, कोट, सूरजपुर के 20 गांवों में पूरा हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले...वरना इस बज्म से दीवाना चला जाएगा....। ब्रजमोहन अग्रवाल ने इस गीत के माध्यम से स्वर्गीय दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी। मौका था भारत विकास परिषद सूरजपुर शाखा पंचकूला के 58वें स्थापना दिवस का। इसका आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाखा संरक्षक आनंद प्रकाश गोयल, अध्यक्ष अशोक सिंगला और सचिव बाल कृष्ण कांसल के साथ महिला एवं बाल विकास संयोजिका उमा शर्मा ने जिला रेडक्रॉस समिति पंचकूला द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सेक्टर-15 में वृद्धों को फल, जूस और सब्जियां वितरित की।
विज्ञापन

शाम को गूगल मीट के माध्यम से रोचक ऑनलाइन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इसके बाद अशोक सिंगला ने सदस्यों को भारत विकास परिषद की स्थापना के बारे में बताया। इस मौके पर शाखा सदस्य सुशील सिंगला और रीना सिंगला ने पुराने समय में आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम सवाल आपके जवाब हमारे की यादें ताजा की। यहां आनंद प्रकाश गोयल ने वीर रस से भरपूर काव्य पाठ किया। इसी सत्र में उमा शर्मा ने वाद्य यंत्र पियानो पर गीत सुनाया तो वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने अभिनेता दिलीप कुमार के प्रति आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले.. गीत गाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा ने कोविड महामारी के दौरान डॉक्टरों और नर्सों की निस्वार्थ सेवा को नमन किया और उनके इस कार्य के लिए गीत पेश किया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा गोयल ने स्व-रचित और विचारोत्तेजक देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में जिला सचिव जगन सनेजा, जिला महिला एवं बाल विकास संयोजिका सुशील सरदाना, सलाहकार हरिवंश गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं संपर्क प्रमुख कैलाश चंद्र मेहता, सांस्कृतिक सचिव किरण शर्मा, सह संयोजिका सरला सनेजा, सेवा प्रमुख साधु राम गर्ग, पर्यावरण संयोजक ओपी मुतरेजा, पूर्व सह संयोजिका सूक्ष्म सपरा, शाखा सदस्य आशा चौधरी, डॉ. सुदर्शन चौधरी, निर्मल गर्ग, रीटा कंसल, कमलेश सिंगला, प्रेम सतीजा, अनीता जुनेजा, शालु बंसल, रेखा अग्रवाल, शमा अग्रवाल और एचएल सतीजा जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें