पंचकूला। जिले में रविवार को छह केंद्रों पर 149 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक पंचकूला में 325355 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। रविवार को बनाए गए केंद्रों में से दो निजी थे। टीकाकरण केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग के 120 लोगों को, 45-59 आयु वर्ग के 22 जबकि 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के सात लोगों को टीका लगाया गया। हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को रविवार को कोई वैक्सीन नहीं लगाई गई। जिला पंचकूला में 325355 वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12348 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाई गई है। 19834 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई गई। इसके साथ ही 117125 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग, 45-59 आयु वर्ग को 88832 वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के 87216 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।