फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका एसडीएच पहुंची टीके की 100 डोज, लोगों की मांग- टीकाकरण व्यवस्था को मजबूत किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। एसडीएच में वीरवार को टीके की 100 डोज पहुंची। एसडीएच के एसएमओ डॉ. रूपिन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि दोपहर तक करीब सौ लोगों का टीकाकरण करवा दिया गया था। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार की 20 डोज बची थी। वीरवार को एसडीएच पहुंचे लोगों का कहना था कि टीकाकरण व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इसे रोका नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

सरकार दावों की जगह जमीनी हकीकत पर ध्यान दे
कांग्रेस नेता पवन कुमारी का कहना है कि आए दिन सुनने को मिल रहा है कि अस्पतालों में वैक्सीन की कमी हो रही है। सरकार खोखले दावे न करे बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम दे क्योंकि यह लोगों की जिंदगी का सवाल है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द वैक्सिन की पूर्ति की जाए। संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है ऐसे में इस महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र ऐसी दवाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य केंद्रों में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन पहुंचाने के काम पर मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
टीके की सीमित आपूर्ति हो रही है। हमने हेड क्वार्टर से मांग कि है जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। - सीएमओ पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें