फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्याम परिवार ट्रस्ट निशुल्क मुहैया करवा रहा ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी करने के लिए श्री श्याम परिवार ने फ्री सेवा शुरू की है। इस मुहिम के तहत ट्रस्ट लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवा रहा है। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट पंचकूला के संजय सिंगला ने बताया कि कोरोना काल में पिछले दिनों टीका और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ऑक्सीजन को ब्लैक करना शुरू कर दिया। इसको खरीदना आम लोगों के बस में नहीं था। लोगों की इस परेशानी को देखकर ट्रस्ट की तरफ से ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमितों और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क ऑक्सीजन प्रदान करने की सेवा शुरू की गई है। इसके लिए जरूरतमंद को कोविड रिपोर्ट, मरीज का आधार कार्ड और डॉक्टर द्वारा लिखी पर्ची की फोटो कॉपी देनी होगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
पहले लोगों से सिलिंडर की सिक्योरिटी ली जाएगी, जोकि सिलिंडर वापस करने पर लौटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग संस्था के फोन नंबर 62395-75580, 98160-09559, 98828-96000 और 92160-0378 पर संपर्क कर सकते हैं। फोन नंबर पर मरीज के दस्तावेज भेज कर सिलिंडर बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें