फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सोना देकर ठग लिए 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। असली की जगह नकली सोना देकर 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-21 निवासी विकास कुमार की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 नवंबर को कसौली जा रहा था। जाते वक्त रास्ते में एक अनजान युवक मिला। युवक ने एक छोटा सा धातु का टुकड़ा दिखाया और अपना मोबाइल नंबर देकर जांच करने को कहा। दो दिन बाद काल करके सोने के टुकड़े के बारे में पूछा और कहा कि उसके पास देने के लिए बहुत कुछ है।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसको अमरावती में मिलने के लिए बुलाया। वहीं पर उसने जांच करने के लिए सोने के चार टुकड़े दिए थे। इसके बाद 13 नवंबर को अमरावती एन्क्लेव के पास मिला और सोना खरीदने के लिए 10 लाख में सौदा तय किया। 14 नवंबर को मोगीनंद के पास मिला और सोने के बदले 10 लाख रुपये दे दिया। जब उन्होंने धातु की जांच कराई तो वह नकली निकला। इसके बाद आरोपी द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। ठगी के शक होने पर युवक के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें