फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना संक्रमण से 10 मौतें, 415 आए नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों में अब कमी आ रही है। रविवार को राज्य में कोरोना से 10 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4117 पहुंच गई है। इसके अलावा 415 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 131055 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2478710 पहुंच गई है। इनमें से पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 131055 दर्ज की गई है। 122721 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 105 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 20 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 829 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 459 और पटियाला में 374 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को हुई 10 मौतों में अमृतसर में 1, बठिंडा में 1, फिरोजपुर में 1, लुधियाना में 1, मोगा में 1, एसएएस नगर में 1, पठानकोट में 2, रोपड़ में 2 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें