फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल का भतीजा बताकर एनआरआई से 1.50 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिमला में होटल बनाने के लिए लोन दिलाने के नाम पर एनआरआई से 1.50 करोड़ रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने एनआरआई को विश्वास में लेने के लिए स्वयं को पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल का भतीजा, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का नजदीकी व स्थानीय जजों, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के एसएसपी रैंक के अधिकारियों का करीबी बताया। एनआरआई की शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पंचकूला सेक्टर-20 पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एनआरआई रंजय त्रेहान ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहता है। शिमला में होटल बनाने के लिए उसे पैसे और जमीन की जरूरत थी। शिमला में होटल बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट बनाया था। एनआरआई होने के कारण यहां के बैंकों से लोन नहीं मिल पा रहा था। इस पर रंजय त्रेहान के दोस्त दीपक शंगहरी और अरुण कुमार ने रचित बंसल को बतौर फाइनेंस एडवाइजर नियुक्त किया। रचित ने उसको विश्वास में लेने के लिए स्वयं को कांग्रेसी नेता एवं पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल का भतीजा बताया। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी भी बताया। रचित के अनुसार उसने कई लोगों को बैंक से लोन दिलाने के लिए अलावा अन्य सुविधाएं भी दिलाई हैं। वह पहली बार रचित से पंचकूला सेक्टर-20 के एक फ्लैट मेें मिले थे। उसने कहा कि शिमला में उसके सगे मामा को-ऑपरेटिव बैंक में चेयरमैन हैं। वे बैंक से उसको आसानी से ओवर ड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं। उसकी इन बातों से वे विश्वास में आ गए। उसने कहा कि वह ओवर ड्राफ्ट सुविधा के लिए बतौर फीस सात प्रतिशत लेगा।
विश्वास में आकर एनआरआई रंजय त्रेहान ने होटल बनाने के सिलसिले में इधर-उधर आने-जाने के लिए एक मर्सडीज कार भी रचित बंसल को दिलाई। इसका रजिस्ट्रेशन रचित बंसल ने अपने नाम करवा लिया। एनआरआई रंजय त्रेहान के अनुसार रचित ने उनसे झूठ कहा कि होटल के लिए 27 करोड़ का लोन ड्राफ्ट बैंक से पास करवा लिया है। दो माह के अंदर पैसे आ जाएंगे। एनआरआई के अनुसार उन्होंने रचित की बात का भरोसा कर लिया। इसके बाद रचित बंसल के अकाउंट में 1.30 करोड़ रुपये भेज दिए। मर्सडीज कार खरीदने के लिए बीस लाख रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक से लोन नहीं मिलने पर एनआरआई रंजय त्रेहान ने रचित बंसल से रुपये वापस मांगे। इस पर रचित बंसल ने उसे धमकी दी कि वह उसे झूठे केस में फंसा देगा। रंजय त्रेहान ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पंचकूला की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच करने के बाद सेक्टर-20 थाना को केस भेज दिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रचित बंसल पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें