फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद, कहानी लेखन व स्पैल बी में सिया अव्वल

विज्ञापन
इनाम प्राप्त करते छात्र। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव खटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिभागियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के हिंदी अध्यापक संजीव शर्मा ने बताया कि खटौली स्कूल के नौ बच्चों ने जिस भी प्रतियोगिता में भाग लिया, उसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खटौली स्कूल की छठी की छात्रा सिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाद-विवाद, कहानी लेखन व स्पैल बी कुल तीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सातवीं की शिवानी ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान और आठवीं की दिवांशी ने भी कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सातवीं की भारती ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और आठवीं की दिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनमोल और अंशु भी टेंस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे। सातवीं की छात्रा दिशु ने हिंदी वर्तनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा आनंद ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों व ट्रेनर अध्यापक संजीव शर्मा, स्नेह मैनी, अनिल को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें