फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकमल पंचकूला: आज से हरियाणा में भाजपा कार्यालय का नया पता, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया अटल पार्क का उद्घाटन

Sun, 06 Apr 2025 11:07 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

भाजपा की राजनीति अब पंचकूला के पंचकमल से चलेगी। राम नवमी के दिन भाजपा अपने कार्यालय का शुभारंभ कर रही है। पंचकूला स्थित पंचकमल दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया था।
विज्ञापन
सीएम ने किया अटल पार्क का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आज से भाजपा कार्यालय का पता बदल गया है। अब पुराने पते रोहतक से शिफ्ट होकर कार्यालय का नया पता पंचकूला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में हवन पूजन के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


भाजपा की राजनीति अब पंचकूला के पंचकमल से चलेगी। राम नवमी के दिन भाजपा अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। पंचकूला स्थित पंचकमल दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया है। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए भी पंचकूला आना ज्यादा आसान होता है।
 

पंचकूला में हरियाणा भाजपा के पंचकमल कार्यालय के उद्घायन मौके पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। ट्रिपल इंजन सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री का हरियाणा आना बहुत बड़ी बात है। यह हरियाणा के लिए सौभाग्य की बात है कि मोदी इस राज्य को अपने दिल के इतना करीब रखते हैं।
विज्ञापन




बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में दो बड़े कार्यक्रम होंगे। सबसे पहले पीएम मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और वहां से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। पहली उड़ान हिसार से अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के टर्मिनल का शिलान्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री यमुनानगर के पावर प्लांट को अपग्रेड करने की योजना के तहत 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना राज्य की ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें