फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal: ईंधन लेकर लौट रहीं मां-बहन से युवकों ने की छेड़छाड़, भाई ने किया विरोध तो मारी गोली; अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Feb 2024 10:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

पलवल में बाइक सवार युवकों ने ईंधन लेकर लौट रही मां व बहन के अभद्रता की। भाई ने इसका विरोध किया तो युवकों ने गोली मार दी। घायल भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंधन लेकर लौट रही मां व बहन के साथ अभद्रता का विरोध करने पर भाई को गोली मार दी। बाइक सवार युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल किशोर को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गोली किशोर के हाथ में लगी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि गांव नाई नंगला निवासी लोकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। 22 फरवरी गुरुवार की शाम के करीब पांच बजे अपनी बहन व मां के साथ ईंधन लेने के लिए प्लॉट पर आया था। ईंधन लेने के बाद वह अपनी मां-बहन के साथ घर जा रहा था। जब वह रास्ते में थे, तभी तीन बाइकों पर आठ-नौ युवक सवार होकर आए। 

एक बुलेट पर सवार युवक उसकी मां व बहन के साथ बदतमीजी करने लगे। उसने युवकों का विरोध किया तो बाइक सवार एक युवक ने हाथ में लिए हुए हथियार से उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन गोली उसके हाथ में आकर लगी। उसने गोली चलाने वाले युवक को पहचान लिया। गोली गांव बढ़राम निवासी कोकन ने चलाई। 
विज्ञापन


गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी युवक बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने घायल लोकेश की शिकायत पर एक नामजद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें