फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फास्टफूड के पैसे मांगने पर दबंगों ने किया युवक पर हमला, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव भिडुकी में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले युवक के घर में शुक्रवार की देर रात गांव के दबंग युवक ने परिवार के साथ मिलकर हमला

कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए होडल के उपमंडल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार को देर रात इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मृतक के भाई प्रथम ने बताया कि उसका छोटा भाई ठाकुर लाल गांव में फास्ट फूड की दुकान करता था। 28 सितंबर को गांव निवासी राकेश उसकी दुकान पर फास्ट फूड लेने के लिए गया और पैसे नहीं दिए। जब उसके भाई ने पैसे मांगे तो आरोपी मारपीट करने लगा।

गांव भिडूकी में युवक की हत्या के मामले में जब हसनपुर थाना एसएचओ जितेंद्र कुमार व डीएसपी सुरेश भड़ाना से फोन पर पक्ष

जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें