पतंाजलि योग समिति की ओर से 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसके तहत उपमंडल के विभिन्न गांवों, वार्डों, कॉलोनियों, व मोहल्लों में योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। रैस्ट हाउस के प्रांगण में तीन अलग-अलग योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जिनमें महिला, पुरुष व बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
योग कक्षाओं में योग शिक्षक स्वास्थ सम्बंधित जानकारियां भी दे रहे हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों में लगा है। प्रशासन की ओर से बस स्टैंड के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा।
पतांजली योग समिति की तहसील प्रभारी शशी चौहान, उदयपाल, ललित कुमार, योगेश मंगला के नेतृत्व में रैस्ट हाउस में योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिसमें कई प्रकार के योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तहसील प्रभारी उदयपाल ने बताया कि 21 जून को राजकीय विद्यालय के मैदान में आयोजित होने वाले योग शिविर में भारी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी।
जिसके लिए महिलाओं ने अपने नाम पंजीकृत कराने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि योगासन करने से रोग दूर होते हैं। शिविर में आशा जैन, शीला, सुशीला, ज्योति, अंजू तंवर, कमलेश, नेहा, लक्ष्मी, तारादेवी, संगीता, चंचल, विमला मंगला, संगीता शर्मा, लक्ष्मी जैन सहित दर्जनों महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।