हथीन के गांवों में चिकनपॉक्स फैला है। गांव के कई बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयां उपलब्ध नहीं हैं।
सबडिविजन के गंाव नांगलजाट, बहीन, अंधोप, नांगलसभा, मानपुर, कोंडल, गहलब एवं कलसाडा गांवों में चिकनपॉक्स का प्रकोप है।
गऊ सेवा आयोग के सदस्य रामजीलाल रावत ने बताया कि तेज बुखार के साथ चिकनपॉक्स का यह रोग आम हो गया है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयां उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस कारण लोगों को निजी व झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हथीन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की एसएमओ डॉक्टर रेखा का कहना है कि उनके पास भी चिकनपॉक्स फैलने की शिकायतें आई हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मौके पर जाकर सर्वेक्षण करने तथा दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आम आदमी से अपील की है कि वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से दवाईयां लें।