फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पृथला में साईं ऑटो कंपनी के कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन बढ़ोतरी के लिए एनएच-19 पर चार घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
एनएच-19 पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क जाम होने से फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा, लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
पृथला गांव स्थित साईं ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सड़क जाम कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



कंपनी में कार्यरत करीब ढाई से तीन हजार कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब 10,500 रुपये वेतन मिलता है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार यह 15 हजार रुपये से अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही जो कर्मचारी काफी सालों से यहां काम कर रहे हैं उनके वेतन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा समय पर वेतन न मिलना, बिना कारण कटौती, छुट्टियों की कमी और ओवरटाइम का भुगतान न करना भी उनकी प्रमुख शिकायतों में शामिल है।
विज्ञापन

महिला कर्मियों ने अभद्रता के लगाए आरोप : महिला कर्मचारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर दुर्व्यवहार और धमकाने के आरोप भी लगाया हैं। उनका कहना है कि उनसे 2-3 घंटे अतिरिक्त काम कराया जाता है, लेकिन उसका भुगतान नहीं दिया जाता। यहां तक कि कंपनी पर पानी पीने और शौचालय जाने पर भी पेनल्टी लगाए जाने का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, दो डीएसपी समेत अन्य भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर करीब 12 बजे जाम खुलवाया। इस दौरान उपद्रव कर रहे एक कर्मचारी को पुलिस ने पीटा। इसके घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।


एनएच-19 जाम करने वालों के खिलाफ दर्ज किया जाएगा केस

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम की घटना पर संज्ञान लिया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि सड़क मार्ग अवरुद्ध करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उपायुक्त की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में पलवल औद्योगिक एसोसिएशन और उद्योगपतियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस घटना की पुनरावृत्ति रोकने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि यदि श्रमिकों को किसी प्रकार की समस्या है तो वे प्रशासन को शिकायत दें, न कि कानून हाथ में लें। उन्होंने उद्योग प्रबंधन को भी श्रमिकों के हितों का पूरा ध्यान रखने और बढ़ी हुई न्यूनतम वेतन दरों को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा न्यूनतम वेतन में वृद्धि की घोषणा की जा चुकी है। इसलिए कंपनियों को नोटिस बोर्ड पर इसकी सूचना प्रदर्शित करनी चाहिए थी। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों से सीएसआर संबंधी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने और सीएसआर राशि पलवल में ही खर्च करने का आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें