फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रशासन ने नाबालिग जोड़े की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक नाबालिग जोड़े की शादी को समय रहते रुकवा दिया गया। जिले के एक गांव में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात के स्वागत की जोरदार तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर विवाह समारोह को रोक दिया। सूचना मिलने पर बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच में पता चला कि दुल्हन की उम्र 17 वर्ष और दूल्हे की उम्र 19 वर्ष थी, जो कानूनी रूप से विवाह योग्य आयु से कम है। इस पुष्टि के बाद अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर शादी की रस्मों को रुकवा दिया। मौके पर दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह के कानूनी परिणामों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें