फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लुलवाड़ी में पेयजल लाइन का काम रुकवाया, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
गांव में पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़क। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव लुलवाड़ी में हर घर तक जल पहुंचाने के तहत बिछाई जा रही लाइन में लगाई जा रही सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया और काम को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन में लगाए जा रहे पाइप और अन्य सामान की गुणवत्ता बेहद खराब है। इसके अलावा लाइन बिछाने का तरीका भी सही नहीं है। लाइन को कम गहराई पर लगाया जा रहा है, जिससे वह वाहनों के दबाव से टूट सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधिकारी गांव में लाइन बिछाने का कार्य का निरीक्षण करें और अच्छी गुणवत्ता का सामान लगाया जाए।
विज्ञापन

दरअसल, जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव लुलवाड़ी में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। फिलहाल गांव की फिरनी पर पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लाइन बिछाने के कार्य को बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने लाइन बिछाने में इस्तेमाल किए जा रहे सामान की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया। ग्रामीण मोहन राम, अर्जुन मास्टर, संतू, सतबीर, अजब सिंह, जीवन, मनोज, आकाश, अरुण व राकेश ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पेयजल लाइन में जो सामग्री इस्तेमाल की जा रही है, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है।
इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। संबंधित जेई को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी लूंगा और समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - त्रिलोक चंद मंगला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें