फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। समीपवर्ती गांव उटावड में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस संदर्भ मृतका के पति यूसुफ निवासी उटावड ने पुलिस को लिखित रूप में शिकायत कर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि वह और उसकी पत्नी समीना (38) परचून का सामान लेने जा रहे थे। जब वे होडल-नूंह रोड पर पहुंचे तो अचानक कोट गांव की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसकी पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तथा वह बाल-बाल बचा। चालक ट्रक को भगाने का प्रयास करने लगा, उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आमोद निवासी बरझाला तहसील फरूखाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया। इसी बीच वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें